{"_id":"2fc0a64af77fc1a86f7496e80541d079","slug":"challan-of-red-light-on-jagatguru-shankracharya-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतगुरु शंकराचार्य की गाड़ी पर लाल बत्ती, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतगुरु शंकराचार्य की गाड़ी पर लाल बत्ती, चालान
हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर पुलिस ने शुक्रवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद की गाड़ी पर अवैध रूप से लगी लाल बत्ती पर चालान काट दिया। जगतगुरु शुक्रवार को हिसार में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
झूथरा धर्मशाला में एक लाल बत्ती लगी हुई गाड़ी खड़ी थी। इस बारे में पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने पर एएसआई साहब राम और रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के महासचिव विनय सोनी धर्मशाला में पहुंचे और गाड़ी को चेक किया।
जांच में पाया गया कि इस गाड़ी को 1990 में लाल बत्ती की परमिशन मिली हुई थी लेकिन इसके बाद गाड़ी (एचआर54 बी0018) को लाल बत्ती की कोई परमिशन नहीं थी। पुलिस ने जांच के बाद गुरु शंकराचार्य की गाड़ी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विनय सोनी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार लाल बत्ती, नीली बत्ती की नोटिफिकेशन 2 अगस्त 13 को जारी की गई है जिसमें लाल व नीली बत्ती लगाने वालों की लिस्ट की जारी हुई है। इन नियमों के अनुसार गुरु शंकराचार्य लाल बत्ती लगाने के दायरे में नहीं आते। वे कानून की अवहेलना नहीं कर सकते।