फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   central leadership of AAP unhappy with the crushing defeat in Adampur

Haryana: आदमपुर में करारी हार से आप का केंद्रीय नेतृत्व नाखुश, प्रदेश प्रभारी की दिल्ली में होगी बैठक

Tue, 08 Nov 2022 01:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 01:56 AM IST
सार

प्रदेश प्रभारी की अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में दो-तीन दिन में बैठक होगी। बैठक में हार के कारण जाने जाएंगे और भविष्य के लिए दिशा-निर्देश जारी होंगे।

विज्ञापन
central leadership of AAP unhappy with the crushing defeat in Adampur
सुशील गुप्ता - फोटो : ani

विस्तार

आदमपुर उपचुनाव में करारी हार से आम आदमी पार्टी (आप) का केंद्रीय नेतृत्व नाखुश है। हार की समीक्षा के लिए प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्प्ता दो-तीन दिन में दिल्ली में प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश के बड़े नेताओं और आदमपुर चुनाव का प्रबंधन संभाल रहे पदाधिकारियों से हार के कारण जाने जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही भविष्य के लिए दिशा-निर्देश जारी होंगे। आप ने पंचायती राज चुनावों में भी जिला परिषद की कुछ सीटों पर सिंबल पर उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण का जिला परिषद चुनाव संपन्न हो चुका है, दूसरे चरण का नौ और तीसरे चरण का 22 नवंबर को होगा। उपचुनाव में तो पार्टी उम्मीदवार की जमानत भी नहीं बच पाई, अब आप जिला परिषद की कुछ सीटें जीतकर लाज बचाना चाहती है ताकि जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश जाए।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव पर फोकस करते हुए हिसार के अनेक दौरे किए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे, लेकिन मतदाताओं पर खास असर नहीं डाल पाए। केजरीवाल ने प्रदेश प्रभारी से इतनी बड़ी हार की वजह पूछी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील गुप्ता अब प्रदेश के नेताओं से यह जानेंगे कि आदमपुर के मतदाताओं ने आप पर भरोसा क्यों नहीं जताया। इससे सबक लेते हुए पार्टी 2024 विधानसभा चुनाव में कैसे जनता का विश्वास जीता जाए, यह भी रणनीति बनाएगी।


इनेलो पंचायत चुनावों के बाद करेगी हार की समीक्षा 
इनेलो पंचायत चुनाव के बाद आदमपुर उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा करेगी। अभी पार्टी नेता जिला परिषद चुनाव में व्यस्त हैं। पार्टी विधायक व प्रधान महासचिव अभय चौटाला के पुत्र खुद जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। अभय चौटाला ने कहा है कि उपचुनाव में महापंचायत के जरिये चुना हुआ उम्मीदवार उतारा था। जनता का जनादेश पार्टी को मंजूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed