{"_id":"0f299a7665b7e6053a606858b9208927","slug":"cap-will-stop-that-modi-s-chariot","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टोपी वाले नहीं रोक पाएंगे मोदी का रथ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टोपी वाले नहीं रोक पाएंगे मोदी का रथ’
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Jan 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कुछ टोपी वालों को नरेंद्र मोदी का विजय रथ रोकने के लिए खड़ा किया है। लेकिन ये टोपी वाले कामयाब नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित भाजपा की रैली में अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने करोड़ों रुपये अपने स्विस बैंक के खाते में जमा कर रखे हैं।
विज्ञापन
यह धन कांग्रेसी नेताओं ने घोटालों से कमाए हैं। उन्होंने कहा कि जब बाबा रामदेव ने काले धन को भारत वापस लाने की बात उठाई तो कांग्रेस सरकार ने उन पर लाठियां बरसाकर चुप कराने का प्रयास किया। वर्तमान कांग्रेस सरकार की पहचान टूजी और थ्री जी घोटाले बन गए हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।
विज्ञापन
रैली के आयोजक भाजपा नेता मनधीर सिंह मान ने कहा कि इस रैली में भारी संख्या में शामिल होकर लोगों ने नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है। हमीरपुर के सांसद विजय बहादुर ने कहा कि देश में भाजपा की आंधी चल रही है। इससे पहले रैली का आगाज 250 साधुओं ने शंखनाद के साथ किया।
रैली में भाजपा के पूर्व विधायक चंद्र भाटिया, पलवल जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, किसान प्रकोष्ठ के देवदत्त, राजेंद्र सोलंकी व शिवदत्त वशिष्ठ उपस्थित रहे।