{"_id":"e0dc186bb111f2c9349bc9bd07722c75","slug":"bjp-hjc-the-mission-sharing-tickets-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-हजकां का मिशन टिकट बंटवारा अटका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-हजकां का मिशन टिकट बंटवारा अटका
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में भाजपा-हजकां की समन्वयक कमेटी की बैठक में गठबंधन के नेताओं ने रामबिलास शर्मा और कुलदीप बिश्नोई को टिकटों के बंटवारे के लिए बनाई गई समिति का अध्यक्ष बनाया है।
दोनों दलों के ये नेता अपने नेतृत्व में तीन-तीन सदस्यीय सब कमेटी बनाएंगे, जो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर सीटों तथा उम्मीदवारों का चयन करेगी। भाजपा-हजकां समन्वयक समिति की बैठक सोमवार को कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में हुई।
बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आज सिर्फ सब कमेटी बनाने के लिए अध्यक्ष और सदस्य ही चुने गए हैं, जिसका फोकस विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर होगा। उन्होंने बताया कि यह कमेटी भाजपा की आठ और हजकां की दो लोकसभा सीटों के अलावा 45-45 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों पर विचार विमर्श के बाद एक साथ निर्णय लेगी।
विज्ञापन
हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई के मुताबिक इन कमेटियों में दोनों दलों के तीन-तीन मेंबर होंगे। कमेटियां पूरी एक्सरसाइज के बाद अध्यक्षों को विस्तृत रिपोर्ट देंगी, जिसके बाद सीटों और टिकटों का बंटवारा होगा। इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है।
बैठक में हजकां की ओर से कोआर्डिनेशन कमेटी के संयोजक धर्मपाल मलिक, भाजपा की ओर से कोआर्डिनेशन कमेटी के संयोजक प्रो.गणेशी लाल, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुज्जर, पूर्व सांसद सुधा यादव, भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज एवं प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे।
आदमपुर से शुरू होगी विजय अभियान यात्रा
गठबंधन की ओर से 6 अक्तूबर को हरियाणा विजय अभियान यात्रा शुरू की जाएगी। यात्रा का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी करेंगे। विजययात्रा प्रदेश के 90 विधानसभा हलको का भ्रमण करने बाद हिसार में विजय महारैली के साथ संपन्न होगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही टिकटों संबंधी निर्णय लिया जाएगा।
दो नहीं, दस सीटों पर लडे़ंगे चुनाव : बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हजकां लोकसभा के चुनाव दो नहीं, बल्कि 10 सीटों पर लड़ेगी। भाजपा-हजकां विधानसभा की 45-45 नहीं, बल्कि 90 सीटों पर चुनाव लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि हजकां-भाजपा का गठबंधन मजबूत है और दोनों ही कंधे से कंधा मिलाकर जीत हासिल करने के लिए सभी सीटों पर चुनाव लडे़ंगे।