{"_id":"f84cd85d129f685195b158833b8225c6","slug":"birender-singh-i-never-told-shell-out-100-crore-for-rajya-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ करोड़ में राज्यसभा सीट बोलकर पलटे बीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ करोड़ में राज्यसभा सीट बोलकर पलटे बीरेंद्र
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह सौ करोड़ में राज्यसभा सीट के अपने बयान से पलट गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के बारे में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की थी। उनकी यह टिप्पणी कि गरीबों की फिक्र करने वाला कोई नहीं है, आज के राजनीतिक हालात के बारे में की थी।
हरियाणा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पंचकूला में अपने विवाद वाले बयान पर सफाई दी।
उन्होंने 27 जुलाई को जींद में बयान दिया था कि उन्हें एक राज्यसभा सदस्य ने बताया था कि सदस्य बनने के लिए उसके 80 करोड़ रुपये खर्च हो गए हालांकि उसका बजट 100 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन
सिंह ने यह भी कहा था कि ऐसे कई सदस्यों की उन्हें जानकारी है। सोमवार को पंचकूला में पत्रकारों के सवाल पर बीरेंद्र सिंह बैकफुट पर आ गए।
विवाद के लिए मीडिया पर ठीकरा फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है। मैं तो राजनीतिक हालात पर टिप्पणी कर रहा था। मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किए जाने से विवाद की स्थिति पैदा हुई। उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में सिर्फ करोड़पति पहुंच रहे हैं। सारे काम पैसे से होते हैं और गरीबों की फिक्र करने वाला कोई नहीं है। इसलिए चुनाव आयोग को भी सुझाव दिया था कि चुनाव व्यवस्था में सुधार किया जाए।
अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल
केंद्र में मंत्री न बनने के बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। अपनी 20 अगस्त की रैली के लिए उत्तर हरियाणा में प्रचार करने घूम रहे बीरेंद्र सिंह अब उत्तर हरियाणा के साथ भेदभाव की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक जैसा विकास नहीं हुआ है। उत्तर हरियाणा हमेशा से उपेक्षा का शिकार रहा है और यहां का विकास करना कभी भी प्राथमिकता नहीं रही है।
हुड्डा ने भी दिया करारा जवाब
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को हांसी रैली में बीरेंद्र सिंह का नाम न लेते हुए कहा था कि उन्हें कांग्रेस के अपने दोस्तों से शिकवा है दुश्मनों की परवाह नहीं है।