{"_id":"61876fab754c2e00960e3486","slug":"big-accident-in-jind-three-killed-on-hisar-chandigarh-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Sun, 07 Nov 2021 12:01 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:01 PM IST
सार
जींद में बड़ा हादसा हुआ है। कहीं से घूम कर लौट रहे युवकों की कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, तीन की हालत गंभीर है। सभी युवक एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। हादसे के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
जींद में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना रेलवे पुल पर एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार चंडीगढ़ से हिसार की तरफ जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हो गई। इसमें कार सवार मिर्चपुर निवासी सोनू, नारनौंद के भैणी निवासी दीपक व एक अन्य युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति
विज्ञापन
वहीं, सुलेहड़ा निवासी किस्मत, जांडली निवासी साहिल व राजथल निवासी सोनू घायल हो गए। इसमें किस्मत व साहिल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। सभी दोस्त हिसार एक निजी सेंटर में कोचिंग ले रहे थे। कही घूमकर वापस लौट रहे थे तो बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं
तीसरे मृतक की पहचान फैसल उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल निवासी टिलदाना, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। वह हाल में भूना (फतेहाबाद) में रह रहा था। वह ट्रैक्टर पर सवार था। पीछे से टक्कर लगने पर उछलकर नीचे गिर गया और गाड़ी के नीचे आ गया।