फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   zone lebal, play comptition, yoga, quality, bhiwani

सूरज और साहिल ने किया सर्वश्रेष्ठ योगा

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
zone lebal, play comptition, yoga, quality, bhiwani
Yoga - फोटो : फाइल फोटो
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को हुई योगा स्पर्धा के अंडर-19 वर्ग के सूरज गुजरानी व साहिल कलिंगा ने सर्वश्रेष्ठ योगा साधक रहे। वहीं अंडर-17 योगा में अभिषेक पालूवास, सन्नी खरक कलां, चंदन पालूवास, राजेश पालूवास, गौरव व मंजीत खरक कला विजेता रहे। अंडर-14 में अनिश, दौलत खरक कलां, रमन, विक्रम पालूवास, अक्षय, प्रवीण, कृष्ण भिवानी विजयी बने।
विज्ञापन


जोन सचिव विरेंद्र ने बताया कि पहले तीन दिन लड़कों के अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो आदि स्पर्धाएं कराई गई। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में अनिल, प्रदीप, सुखदेव, रविंद्र, सतीश, जगबीर, जोगेंद्र, कपिल, पुष्पा, मुकेश, अरविंद, प्रमोद, बलवान, सत्यवान, रामचंद्र, सुनील, दिलबाग, दीपक, मंजीत, प्रविंद्र, रामबीर, बिजेंद्र, भगत, मीनू, प्रवीन, रामपाल, राजपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


ये रहे विजेता:
खो-खो स्पर्धा में सांगा की टीम अव्वल, जताई टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में बापोडा ने सांगा को 27-12 से, कालूवास ने मिताथल को 15-12 से, कलिंगा ने बापोड़ा को 12-10 से, नाथूवास ने कालूवास को 18-10 से शिकस्त दी। नाथूवास व कलिंगा की टीम संयुक्त रूप से विजेेता बनी। कुश्ती: अंडर-14 कुश्ती के 32 किलो भारवर्ग में ललित नौरंगाबाद प्रथम, रविंद्र केशव मंढ़ाणा द्वितीय, 35 किलो भार वर्ग में हरीश धारेडू अव्वल, हितेश केशव मंढ़ाणा दूसरे, 38 किलो वर्ग में केशव मंढ़ाणा के रवि प्रथम, दीपक बामला द्वितीय, 41 किलोभार वर्ग में नवीन केशव मंढ़ाणा, पवन दिनोद दूसरे, 45 किलो वर्ग में अतुल बीआरडी दिनोद ने पहला स्थान व साहिल नाथूवास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 49 किलोभार वर्ग में मानवेंद्र नाथूवास ने पहला, 55 किलो वर्ग में बीआरडी दिनोद के लक्ष्य ने प्रथम, अजय बामला ने दूसरा, 60 किलोभार वर्ग में विकास मद्यमाधवी विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड स्तरीय खेलों में भैणी स्कूल का परचम
कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिओं में भैणी स्कूल की टीम ने अपना परचम लहराया। अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयुवर्ग में विजेता बनी।

प्रतियोगिता का समापन विद्यालय प्रधानाचार्य सिलकराम शर्मा ने किया। डीपीई देवेंद्र अत्री ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर भैणी, दूसरे स्थान पर बोहल गांव की टीम रही। अंडर 17 व 19 आयुवर्ग में भैणी प्रथम, द्वितीय स्थान पर अलखपुरा, खो-खो में अंडर 14 आयुवर्ग में भैणी प्रथम, द्वितीय स्थान पर बोहल गंाव की टीम रही। अंडर-17 आयुवर्ग में बोहल टीम प्रथम, जमालपुर द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर बड़सी की टीम तो दूसरे पर अलखपुरा रही। कुश्ती में अंडर-14 आयुवर्ग 30 किलो भारवर्ग में सत्यवान प्रथम, राजीव द्वितीय, 32 किलो भारवर्ग में प्रथम सन्नी, द्वितीय मोहित, 36 किलो वर्ग में प्रथम सुनील, मंजीत दूसरे, 38 किलो वर्ग में प्रथम शुभम, द्वितीय दीपक, 46 किलो भारवर्ग में आकाश अव्वल स्थान पर रहा। अंडर-17 आयुवर्ग 46 किलोग्राम भारवर्ग में सोनू प्रथम स्थान, विनित दूसरे, 50 किलो भारवर्ग में राजबीर प्रथम, अनिल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयुवर्ग में 58 किलो भारवर्ग में राकेश तो 63 किलो भार वर्ग में प्रशांत अव्वल रहे। इस अवसर पर जगबीर सिहाग, गोवर्धन शर्मा, प्रदीप गोयत, राजेन्द्र बल्हारा, संजय, राजेश्वर सिंह ढिल्लो, सतीश, मनोहर लाल, टिंकू, नरेन्द्र, कृष्ण रतेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed