फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youths and vendors fight in train over minor dispute

Bhiwani News: मामूली विवाद में ट्रेन में युवकों-वेंडरों में मारपीट

Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Youths and vendors fight in train over minor dispute
भिवानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत करते पुलिसकर्मी।
भिवानी। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन में मामूली विवाद में युवकों और वेंडरों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। नतीजतन ट्रेन एक घंटे भिवानी स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी से होकर गुजरने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली से रोहतक-भिवानी होते हुए हिसार की तरफ जा रही थी। सुबह ट्रेन भिवानी रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर थी। इस बीच ट्रेन में सवार युवकों का वेंडरों के साथ झगड़ा हो गया। युवकों ने वेंडरों के साथ मारपीट की। ट्रेन भिवानी रेलवे स्टेशन पर रुकी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पीड़ित ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, आरोपी युवक बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, जिनका बिना टिकट होने के कारण टीटी ने चालान किया और जुर्माना भी वसूल किया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि, गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय सुबह 8 बजकर 10 मिनट है और यहां से चलने का समय 8 बजकर 40 मिनट है। करीब 30 मिनट भिवानी स्टेशन पर खड़ी रहती है। वहीं, सोमवार को गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर भिवानी स्टेशन पर पहुंची। वहीं 9 बजकर 19 मिनट पर भिवानी से हिसार के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन एक घंटे से अधिक समय भिवानी रेलवे स्टेशन पर रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन में युवकों का सामान बेचने वाले वेंडरों से झगड़ा हो गया था। किसी भी पक्ष द्वारा लिखित में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई थी। दोनों पक्षों का समझौता करवाकर मामला शांत करवा दिया था। - विष्णु, हेड कांस्टेबल, जीआरपी चौकी।


आज से तीन दिन रद्द रहेगी भिवानी प्रयागराज ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अपरिहार्य कारणों से भिवानी-प्रयागराज-भिवानी रेल सेवा को 11 से 13 फरवरी तक रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज रेल सेवा जो 11 व 12 फरवरी को भिवानी से प्रस्थान करेगी। जो कि कानपुर सेंट्रल तक संचालित होगी। यानि कि यह रेल सेवा कानपुर सेट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी रेल सेवा जो 12 व 13 फरवरी को प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल से संचालित होगी। यह ट्रेन प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed