फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth wounded un battel of bulls

हनुमान गेट पर दो सांड़ों की लड़ाई में बाइक सवार गंभीर, आईसीयू में भर्ती

Sun, 21 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
youth wounded un battel of bulls
हनुमान गेट सरकुलर रोड चौक के समीप शनिवार दोपहर को दो सांड झगड़ते हुए अचानक सड़क पर आ गए और वहां से गुजर रहे बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे शहर के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

हनुमान गेट क्षेत्र निवासी गोविंद प्रसाद के बेटे पंकज वर्मा ने बताया कि उसके पिता बिल्डिंग कांट्रेक्टर का काम करते हैं। शनिवार दोपहर को उसके पिता बाइक से हनुमान ढाणी की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही हनुमान गेट चौक से पहले पहुंचे तो दो सांड आपस में झगड़ते हुए अचानक ही सड़क पर आ गए। सांड़ों ने गोविंद प्रसाद को भी चपेट में ले लिया और उसकी बाइक को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए उसे गंभीर रूप जख्मी कर दिया। बेहोशी की हालत में ही उसे शहर के नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पंकज ने बताया कि उसके पिता की छाती, पैर और मुंह एवं नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि हनुमान गेट क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी खस्ता बनी हुई हैं और दिन भर यहां पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। बेसहारा पशुओं के आपस में लड़ने की वजह से पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। जिला प्रशासन को बेसहारा पशुओं का प्रबंध करने के साथ साथ सड़कों की हालत सुधार के लिए कदम उठाने चाहिए, बारिश के दिनों में खस्ताहाल सड़क भी हादसों की वजह बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed