फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth suicide, his dead body found hanging on tree

गांव खेड़ी दौलतपुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
youth suicide, his dead body found hanging on tree
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव खेड़ी दौलतपुर की बणी में सोमवार देर रात को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंची। मृतक वीएलडीए था और डीसी रेट पर गांव के पशु अस्पताल में नौकरी करता था।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दौलतपुर की बणी में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक के शव को देखा तो इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी 32 वर्षीय अनिल सोमवार दोपहर बाद अचानक घर से निकल गया था। जिसका शव गांव की बणी में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। बवानीखेड़ा पुलिस ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर हालातों का मुआयना किया और फिर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद तीन बजे वह घर से निकाला था, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। देर रात को ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसका शव बणी के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ है। मृतक गांव के ही पशु अस्पताल में बतौर वीएलडीए डीसी रेट पर नौकरी करता था। मृतक के चाचा बनी सिंह ने बताया कि अनिल शादीशुदा था और उसका एक बच्चा है। वह शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से तनावग्रस्त था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा बनी सिंह के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed