फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth sucide, marrige, police case file

शादी तोड़ने की धमकी से आहत युवक ने जहर निगलकर दे दी जान

Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
youth sucide, marrige, police case file
भिवानी। जिले के गांव जाटूलुहारी में एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब युवक शशि कुमार ने शादी से 15 दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में युवक को शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की 26 जून को शादी होनी थी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। शशि ने सुसाइड नोट में अपनी मौत की वजह मंगेतर द्वारा शादी से इनकार को बताया है। पुलिस ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जाटूलुहारी निवासी भारत सिंह ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई शिवचरण व चचेरे भाई शशि का रिश्ता महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव के एक ही परिवार में दो महीने पहले तय हुआ था। दोनों भाइयों की 26 जून को होनी थी। भारत सिंह ने बताया कि आठ जून की शाम वह अपने खेत में था कि इसी दौरान उसका चचेरा भाई शशि वहां पहुंचा। शशि ने उसे बताया कि उसने जहर खा लिया है। इतना सुनकर भारत गांव के ही योगेंद्र व महेंद्र के साथ आननफानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में शशि ने बताया था कि मंगलवार को शादी के कपड़े लेने के लिए भिवानी आने वाला था। इससे पहले ही उसकी मंगेतर का फोन आया था। फोन पर लड़की ने शशि से शादी से इनकार करने का आग्रह किया था। लड़की ने फोन पर शशि को धमकी दी थी कि उसने अगर ऐसा नहीं किया तो वह जहर खाकर जान दे देगी। इस धमकी के बाद शशि ने जहर खा लिया। शशि ने दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार अपनीको ठहराया, जिससे उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वर्जन:::
पुलिस कंट्रोल रूम से फोन पर मामले की जानकारी मिली थी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक का दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, एसएचओ पुलिस थाना बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed