फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth sucide, hanging, police case file

युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 26 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
youth sucide, hanging, police case file
बहल। सेरला गांव निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने युवक की पिटाई की थी, जिससे तंग होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर छह महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला झुंझुनू के थाना मंडेला अंतर्गत गांव गोबिंदपुरा निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसकी बहन बहल में रहती है। उसके भांजे मोनू (30) की शादी गांव कानौर निवासी अफसाना के साथ हुई थी। किसी बात पर उसके भांजे का पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर उसकी पत्नी ने अपने मायके से अपने परिजनों और अपने मामा को बुला लिया। सोमवार को बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इन लोगों ने बहल में उसकी बहन के घर आ गए और मारपीट करने लगे। अपना बचाव करते हुए उसकी बहन घर से बाहर निकल गई। कुछ समय बाद उसकी बहन अपने घर वापस आई तो उक्त लोग मौके पर नहीं मिले और उसका बेटा मोनू फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक के मामा ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे को आरोपी अजीत, पप्पू, बलवान, प्रकाश, भोपाल, मंजीत के अलावा उसकी सास सुरेश, गुड्डी, जमिला, इंदो, मुनिया व उसके भांजे की पत्नी अफसाना ने मिलकर पीटा है। जिसकी वजह से मोनू ने तंग आकर मौत को गले लगाया है। उसके भांजे की पत्नी अफसाना जाते समय घर से करीब दो लाख रुपये की कीमत के आभूषण व 50 हजार रुपये नगदी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने मामले में मृतक के ससुराल पक्ष के नामजद छह महिलाओं सहित 12 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed