फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth protest against cancelation of police recruiment

पुलिस भर्ती : पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
youth protest against cancelation of police recruiment
अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय बाहर प्रदर्शन करते पुलिस भर्ती के उम्मीदवार व अन्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरे। हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर शहर में प्रदर्शन करते हुए युवा उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भर्ती मामले की जांच, पेपर लीक का विरोध सहित अनेक मांगे रखी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवा आशुतोष, ममता, सुनील, कविता, राकेश, अमन, मोनू ने बताया कि हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके विरोध में सैकड़ों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार से बार-बार पेपर लीक मामले पर लगाम लगाने व हर साल भर्ती करने की मांग की। साथ ही नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि ओलंपिक विजेताओं के साथ सेल्फी लेने वाले नेता लाखों बेरोजगार युवाओं के दर्द को नहीं देखते। युवाओं ने कहा कि वे सालों तक परीक्षा की तैयारी करते हैं, किसान व मजदूर के बच्चे होने पर भी कोचिंग का महंगा खर्च उठाते है। दूरदराज के जिलों में रुपये खर्च कर परीक्षा देने जाते हैं और फिर हर बार पेपर लीक हो जाता है। निश्चित तौर पर हरियाणा में हर सरकारी नौकरियों के पेपर लीक होना सरकार की नाकामी व परीक्षार्थियों की परेशानी का सबब बन रही है। विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा मिल जाता है। युवाओं ने प्रदर्शन पर उपायुक्त को ज्ञाप सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed