{"_id":"6af5f54c31b008c2e200decc","slug":"youth-presented-the-blueprint-for-the-future-of-developed-india-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159943-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवाओं ने विकसित भारत के भविष्य का खाका प्रस्तुत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवाओं ने विकसित भारत के भविष्य का खाका प्रस्तुत किया
Thu, 12 Nov 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में राजकीय आईटीआई में विकसित भारत युवा संवाद के तहत जिला स्तरीय तृतीय चरण की प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से विकसित भारत के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखे।
कार्यक्रम में एसडीएम महेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार, नवाचार, रचनात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत का संकल्प साकार हो सकता है। ऐसे मंच युवाओं को प्रतिभा दिखाने, समसामयिक विषयों को समझने और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखने का अवसर देते हैं। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
जिला युवा अधिकारी मानसा ने माय भारत कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में युवा संवाद और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य जयदीप कादयान ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार तेवतिया और डॉ. विपिन जैन तथा राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की डॉ. रेनू बाला निर्णायक मंडल में शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का विषय की समझ, विचारों की मौलिकता, प्रस्तुतीकरण शैली, नवाचार और विषय से जुड़े व्यावहारिक दृष्टिकोण के आधार पर मूल्यांकन किया।