फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth murder in Bhiwani he deny to take drink with accused

शराब पीने से मना किया तो कर दी हत्या: भिवानी में युवक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से किए वार, रेहड़ी लगाता था सोनू

Fri, 20 Sep 2024 11:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

हरियाणा में एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने आरोपियों के साथ बैठकर शराब पीने से मना कर दिया। आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसपर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
youth murder in Bhiwani he deny to take drink with accused
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के जीतुवाला क्षेत्र दुर्गा कॉलोनी निवासी एक युवक की शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या का आरोप क्षेत्र के ही पांच नामजद सहित दो-तीन अन्य युवकों पर लगा है। युवक की हत्या आरोपियों के साथ बैठकर शराब पीने से इनकार करने और शराब के लिए पैसे न देने के लिए की गई है। 

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मृतक के भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दिए बयान में दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई 26 वर्षीय सोनू जिला नागरिक अस्पताल परिसर के बाहर फलों की रेहड़ी लगाता था। वह खुद भी घंटाघर के पास फलों की रेहड़ी लगाता है। उसके छोटे भाई सोनू को कुछ युवक जबरन श्यामबाग की तरफ ले गए। वहां ले जाकर उसके भाई के साथ मारपीट की और फिर उसे लहूलुहान हालत में गली में फेंक कर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल भाई सोनू ने उसे बताया कि जीतुवाला निवासी कालू, रिंकू, खिल्लू, मक्कू, सोनू व दो-तीन अन्य ने मिलकर उस पर बर्फ तोड़ने वाला सुआ और लाठी डंडों से हमला किया है। उसने उनके साथ बैठकर शराब पीने से मना कर दिया था। आरोपियों ने उससे शराब के पैसे मांगे तो उसने उन्हें पैसे नहीं दिए। इसी बात पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। गौरव घायल सोनू को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर भी जांच की और क्राइम सीन टीम को भी मौके पर बुलाया।


शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया है। जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई गौरव की शिकायत पर आरोपी कालू, रिंकू, खिल्लू, मक्कू, सोनू व दो तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। -एसआई धर्मबीर जांच अधिकारी शहर थाना पुलिस भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed