फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth left home in search of job missing under suspicious circumstances

Bhiwani News: नौकरी की तलाश में घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Mon, 15 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth left home in search of job missing under suspicious circumstances
भिवानी। घर से नौकरी की तलाश में निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक को घर से निकले करीब एक माह का समय बीत गया लेकिन परिजनों को युवक के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। लापता के भाई ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सदर पुलिस थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

राजपाल ने पुलिस को बताया कि वह मिताथल निवासी है। उसका भाई मनोज उर्फ मिंटू काम की तलाश में कोलकाता गया था। वह घर से गत 18 अप्रैल को निकला था। लेकिन कोलकाता पहुंचने पर उसके भाई को काम नहीं मिला और वापस घर आने के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर आ गया। आखिरी बार उसके भाई के साथ पांच मई को बात हुई थी। तब मनोज हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अपने घर आने की बात कह रहा था। लेकिन करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी मनोज घर पर नहीं पहुंचा और न ही उससे फोन पर संपर्क हो रहा। परिजनों ने अपने स्तर पर मनोज के बारे में पता करने की कोशिश की लेकिन उनके हाथ इस बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा। परिजन ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed