फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth dies after falling from moving train

Bhiwani News: चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत

Thu, 28 Mar 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from moving train
भिवानी। भिवानी-हिसार रेलवे लाइन पर बुधवार को जीआरपी ने 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। जीआरपी की प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की मौत चलती रेलगाड़ी से गिरने के कारण हुई है। मृतक के सिर व पैर पर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी की सूई रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर शाम पांच बजे के करीब एसआई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 25 वर्ष है और घटना देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, उसकी मौत चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण हुई है। मृतक काली कमीज, सफेद बनियान व हल्का हरे रंग की पेंट पहने हुए हैं। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में बीपीएस व हिंदी में रुचिका गुदा हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करा, शव को शवगृह में 72 घंटों के लिए रखवा दिया। पुलिस उसकी शनाख्त कराने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed