Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Young students learned about the importance of an eco-friendly, sustainable, and clean lifestyle

Bhiwani News: नन्हे विद्यार्थियों ने सात दिनों तक सीखे पर्यावरण अनुकूल,सतत एवं स्वच्छ जीवन शैली के महत्व

Thu, 12 Nov 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young students learned about the importance of an eco-friendly, sustainable, and clean lifestyle
लोहारू क्षेत्र के ढाणी गंगाबिशन प्राथमिक पाठशाला में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अ​भियान में श
फोटो: 10
विज्ञापन

नन्हे विद्यार्थियों ने सात दिनों तक सीखे पर्यावरण अनुकूल,सतत एवं स्वच्छ जीवन शैली के महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहारू। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी गंगा बिशन में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लाइफ मिशन के सिद्धांतों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लीलाराम वर्मा के मार्गदर्शन में नन्हे विद्यार्थियों ने पर्यावरण अनुकूल एवं स्वच्छ जीवन शैली को आत्मसात किया।

सात दिवसीय अभियान के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ, एबीआरसी प्रोमिला एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। लीलाराम वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यार्थियों में जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सस्टेनेबल पारंपरिक भोजन प्रदान करना, ई-कचरा कलेक्शन, सिंगल यूज प्लास्टिक को ना तथा सामान्य कचरा सफाई अभियान के द्वारा पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के मूल्यों को विकसित किया। विद्यालय में गीले कचरे, सूखे कचरे, ई- कचरे तथा सेनेटरी वेस्ट के संग्रहण लिए चार प्रकार के डस्टबिनों की व्यवस्था की गई। पौधरोपण करने के साथ-साथ नन्हे विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता की थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, रंगोली मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वच्छ पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। जल ऊर्जा संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जल स्रोतों का व्यावहारिक भ्रमण करवाया गया। बिजली ऊर्जा बचत के लिए स्विच ऑफ एक्टिविटी के तहत एक घंटा प्रतिदिन बिजली के सभी उपकरणों को बंद रखा गया तथा सामान्य फिलामेंट बल्बों की बजाय एलईडी बल्ब प्रयोग करने के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण, कक्षाओं चाहरदीवारी के बाहर तथा खेल के मैदान में कचरा हटाओ सफाई अभियान चलाया। गीले कचरे से खाद बनाने के लिए कंपोस्ट पिट का निर्माण किया तथा वर्षा जल संचयन के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक स्थापित करते हुए कचरे और जल के पुनर्चक्रण से ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed