{"_id":"65244ada7d68baa73401a994","slug":"young-man-sold-two-real-minor-sisters-in-haryana-after-luring-them-into-love-trap-bhiwani-news-c-21-hsr1027-235815-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दो सगी नाबालिग बहनों को हरियाणा में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दो सगी नाबालिग बहनों को हरियाणा में बेचा
Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी।
मानव तस्करी निरोधक स्टेट क्राइम ब्रांच और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर असम से लाकर यहां बेची गईं दो नाबालिग बहनों को भिवानी जिले के दो अलग-अलग गांवों से बरामद किया है। एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दोनों बहनों को भिवानी में लाकर लाखों रुपयों में बेच डाला। इसके बाद दोनों ही बहनों को स्टेट क्राइम ब्रांच और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सोमवार दोपहर बाद बरामद कर लिया है। दोनों लड़कियों को भिवानी लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें बाल सेवा आश्रम भेजा गया है।
मानव तस्करी निरोधक स्टेट क्राइम ब्रांच के एसआई संजय सिंह, डीसीपीओ संदीप कुमार और बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर की अगुवाई में टीम सदस्यों ने सोमवार दोपहर बाद गांव हरियावास के खेतों में बने एक मकान से साढ़े 16 साल की नाबालिग लड़की को बरामद किया। इसी लड़की की 15 वर्षीय सगी बहन को इसके बाद बहल क्षेत्र के गांव बिधनोई में एक घर से बरामद कर लिया गया। दोनों बहनों ने बताया कि वे असम के धुबरी जिला के गांव कोकराझार की रहने वाली हैं।
बड़ी बहन ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने मामा के घर रहती थी। उन्हें के पड़ोसी गांव का एक युवक उन्हें अपने प्रेम जाल में फांसकर यहां लाया और उन्हें फिर बेच डाला। सीडब्ल्यूसी सदस्य सतेंद्र तंवर ने लड़कियों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि बड़ी बहन को आरोपी युवक करीब दो माह पहले ही प्रेम जाल में फंसाकर अपनी बहन के घर ले गया। जहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया और फिर एक दलाल से सेटिंग कर उसे एक लाख 10 हजार रुपये में गांव बिधनोई में एक व्यक्ति को बेच डाला। जबकि आरोपी कुछ दिन बाद उसी की 15 साल की छोटी बहन को भी अपने प्रेम जाल में फंसाकर यहां लाया और उसे एक लाख 30 हजार रुपये में हरियावास गांव में एक व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन
मानव तस्करी निरोधक स्टेट क्राइम ब्रांच के साथ दो नाबालिग बहनों को बरामद किया गया है। ये मामला मानव तस्करी और पॉक्सो व दुष्कर्म से जुड़ा है। इस संबंध में दोनों लड़कियों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उन्हें बाल सेवा आश्रम भेजा है। परिजनों ने भी इस संबंध में वहां एफआईआर दर्ज कराई है। यहां पर भी मंगलवार को काउंसिलिंग कराकर इस संबंध में आगामी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
-सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति भिवानी।