फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   You will have to wait for four more months

Bhiwani News: कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए चार माह और करना होगा इंतजार

Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
You will have to wait for four more months
कचरा प्रोसेसिंग यूनिट। 
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर में कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए अब चार माह और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए 94,000 वर्ग मीटर दायरे में पुराने कचरे का निस्तारण कर जगह पर आरसीसी से पक्का प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। इस पर कचरा निस्तारण संयंत्र की मशीनरी स्थापित की जाएगी।
भिवानी, चरखी दादरी, लोहारू और बवानीखेड़ा शहर से रोजाना करीब 208 टन कचरा डंपिंग क्षेत्र तक पहुंच रहा है जबकि संयंत्र चालू होने तक तीन प्रसंस्करण इकाइयां भी फिलहाल काम कर रहीं हैं, जिनमें रोजाना करीब छह से सात घंटों में करीब 300 टन पुराने कचरे का निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन

डंपिंग क्षेत्र की करीब 24 एकड़ भूमि दादरी रोड पर स्थित है। श्रीश्याम इंटरप्राइजेज कंपनी ने इस जमीन को नगर परिषद से 22 साल की लीज पर लिया है। वह इस भूमि कचरा निस्तारण का उद्योग लगा रही है। भिवानी में ये पहला और एकमात्र ऐसा उद्योग भी है जिसमें कच्चा माल सिर्फ कचरा है। इसी कचरे को फिर उपयोगी वस्तुओं में बदला जाएगा। इससे किसानों के लिए खाद तैयार होगी। धातु और प्लास्टिक अलग कर उसका पुन: प्रयोग भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जमीन के चारों तरफ चहारदीवारी हो चुकी है। इसी चहारदीवारी के पास नौ मीटर चौड़ी हरित पट्टी भी विकसित की गई है। इसके चारों तरफ नौ मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी तैयार होगी। इसमें एक डिस्पोजल भी तैयार होगा। संयंत्र की मशीनरी के लिए 94,000 वर्गमीटर दायरे में आरसीसी का प्लेटफार्म तैयार किया गया है, जिस पर प्लांट का मुख्य शेड खड़ा किया जाएगा। संवाद

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का उपचार संयंत्र भी इसी क्षेत्र में
दादरी रोड डंपिंग क्षेत्र के आसपास नगर परिषद की 67 एकड़ भूमि है। यहां जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का उपचार संयंत्र भी बना है। शहर से निकलने वाला कचरा यहां कई दशकों से डाला जा रहा है। इसमें से अधिकतर खुली भूमि पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कंपनी को 85,000 टन पुराने कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी भी दी गई है। तीनों प्रसंस्करण इकाइयों से करीब 55,000 पुराने कचरे का भी निस्तारण कर जगह खाली की गई है। इसी स्थान पर ही संयंत्र स्थापित करने का काम चल रहा है। करीब 30,000 टन कचरे का निस्तारण होना अभी बाकी है।

चार शहरों से रोजाना निकल रहा कचरा
भिवानी- 145 टन
दादरी शहर - 36 टन
लोहारू- 14 टन
बवानीखेड़ा- 13 टन

कंपनी का कचरा निस्तारण संयंत्र करीब चार माह बाद तैयार होकर चालू हो जाएगा। संयंत्र के आसपास हरियाली को भी विकसित किया जाएगा। कचरा निस्तारण संयंत्र बनने के बाद रोजाना करीब 400 टन से अधिक कचरा निस्तारण के दायरे में लाना आसान होगा। फिलहाल इस पर तेजी से काम चल रहा है। संयंत्र तैयार होने तक तीन प्रसंस्करण इकाइयां भी चालू हैं, जिनके जरिए लगातार कचरा निस्तारण किया जा रहा है। -वीरेंद्र सिंह, सीईओ, श्रीश्याम इंटरप्राइजेज, भिवानी।


दादरी रोड के डंपिंग यार्ड में कचरा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। चार शहरों से कचरा लाकर यहां निस्तारण के दायरे में लाया जा रहा है। संयंत्र जल्द स्थापित कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घर-घर कचरा उठान किया जा रहा है। लोगों से भी अपने आसपास के वातावरण और माहौल को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देने की अपील की जा रही है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed