फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yogesh Malik of village Premnagar selected in Hockey Indian League

Bhiwani News: हॉकी इंडियन लीग में गांव प्रेमनगर के योगेश मलिक का हुआ चयन

Thu, 17 Oct 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Yogesh Malik of village Premnagar selected in Hockey Indian League
मेडल व ट्रॉफी के साथ ​खिलाड़ी योगेश मलिक। 
भिवानी। हॉकी इंडियन लीग में हरियाणा के खिलाड़ी अपना वर्चस्व बनाया और अपनी खेल प्रतिभा के दम पर खिलाड़ियों की लाखों रुपये की बोली लगी है। इसी कड़ी में गांव प्रेमनगर निवासी योगेश मलिक का चयन हॉकी इंडियन लीग में बंगाल टाइगर्स की टीम में हुआ है।
विज्ञापन

योगेश मलिक फिलहाल भारतीय नौसेना में पीटी अफसर के पद पर तैनात हैं। कोच राजेंद्र भंभल प्रेमनगर ने बताया कि हॉकी इंडियन लीग की बंगाल टाइगर्स में चयन के लिए योगेश मलिक की बोली दो लाख रुपये की लगी। योगेश विश्व के सबसे पुराने हॉकी टूर्नामेंट बेयटन कप-2022-2023 की विजेता टीम के सदस्य रहे और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक व बेस्ट स्कोरर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके अलावा गुंचा सीनियर नेहरू कप, शास्त्री गोल्ड कप 2019, फरीद कोट गोल्ड कप-2024 के विजेता और राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भी हरियाणा को कई बार पदक दिलाने में योगेश की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

उनकी इसी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें भारतीय नौसेना में चयनित किया गया। खिलाड़ी योगेश मलिक ने बताया कि उन्होंने 2012 से 2017 तक अपनी खेल की शुरुआत हॉकी प्रशिक्षक राजेंद्र भांभल की देखरेख में शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed