फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yoga practitioners honored on the death anniversary of Mahatma Jyotiba Phule

Bhiwani News: महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर योग साधकों को किया सम्मानित

Tue, 26 Nov 2024 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Nov 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Yoga practitioners honored on the death anniversary of Mahatma Jyotiba Phule
कायाकल्प योग केंद्र के योग खिलाड़ियों को सम्मानित करते चेयरमैन विजेंद्र बडगूजर व  नवदुर्गा सेवा
भिवानी। महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन विजय नगर स्थित कायाकल्प योग केंद्र के योग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

विजेंद्र बड़गुजर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक सुधार और समानता के लिए जो प्रयास किए, वे आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज की बुनियाद माना और हर वर्ग को इस अधिकार से जोड़ने का कार्य किया। इस अवसर पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी, पार्षद विनोद प्रजापति, बनवारी लाल जिंदल कॉलेज तोशाम के एसोसिएट प्रोफेसर अश्विनी सभरवाल, विजेंद्र पहलवान, डॉ. सुरेश धानिया देवसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन योग साधकों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर प्रीति ने गोल्ड, महक वर्मा ने कांस्य, जया वर्मा कांस्य, राशी ने राष्ट्रीय भागीदारी की, स्टेट में रजत, यशिका ने भाग लिया, मानवी कांस्य। राज्य स्तर पर इशिका ने गोल्ड, मानसी ने गोल्ड, रिहान और पार्थ ने गोल्ड, स्वाति ने सिल्वर और कई छात्रों को योग चैंपियनशिप अलग-अलग स्तरों पर कई पदक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed