फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yoga is the heritage of our Vedic knowledge: Ghanshyam Sarraf

योग हमारे वैदिक ज्ञान की धरोहर : घनश्याम सर्राफ

Sat, 21 Jun 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Yoga is the heritage of our Vedic knowledge: Ghanshyam Sarraf
योग  कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक घनश्यामदास सर्राफ व अन्य।
लोहारू। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आत्मिक बल प्रदान करता है। यह भारत की प्राचीन विधा है जिसे वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। विधायक शनिवार को चौ. देवीलाल खेल स्टेडियम, लोहारू में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मशुद्धि और मानसिक स्थिरता का आधार है। कोरोना काल में जब पूरा विश्व तनाव और भय से जूझ रहा था, तब योग ने ही लाखों लोगों को मानसिक शांति और प्रतिरोधक क्षमता प्रदान की। योग का महत्व वैदिक काल से लेकर आज तक बना हुआ है। इस अवसर पर धर्मेंद्र फरटिया, मोहन, पिंकी और अमित ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया और लोगों को नियमित योग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

योग से कैंसर जैसी बीमारियों से भी मिलती राहत: एसडीएम
समारोह में एसडीएम मनोज दलाल ने विधायक घनश्याम सर्राफ का स्वागत करते हुए कहा कि योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे न सिर्फ मानसिक संतुलन बना रहता है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन अधिकारियों व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
योग कार्यक्रम में प्रशासनिक और शैक्षणिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगाभ्यास करने वालों में शामिल रहे: एसडीएम मनोज दलाल, डीएसपी भारत भूषण, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल, चेयरमैन प्रदीप टायल, डॉ. गौरव चतुर्वेदी व अन्य।

नेशनल कॉलेज में भी मनाया गया योग दिवस
नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लोहारू में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या पस्मिता चौधरी के नेतृत्व में कॉलेज स्टाफ ने योगाभ्यास किया।

प्राचार्या ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग और प्राणायाम ही मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने महिलाओं को योग के जरिए आत्मनिर्भर और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर नीतू चौधरी, पीरूराम, सुनील और रोशन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed