फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wreck of merciless cold: JBT woman and old man die of heart attack

बेरहम ठंड का कहर : जेबीटी महिला और बुजुर्ग ने तोड़ा हृदयाघात से दम

Thu, 18 Jan 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jan 2024 11:37 PM IST
सार

दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बाला देवी (55) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान ही बाला देवी ने दम तोड़ दिया। बाला देवी हनुमान ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बतौर जेबीटी शिक्षिका तैनात थी।

विज्ञापन
Wreck of merciless cold: JBT woman and old man die of heart attack
तोशाम मार्ग पर धुंध के कारण धीमी रफ्तार से चलते वाहन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेरहम ठंड लोगों की जान की दुश्मन बन गई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार गिरते तापमान वजह से हृदयाघात के मामले भी बढ़ गए हैं। वीरवार को एक जेबीटी महिला शिक्षिका और बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। दोनों की प्रारंभिक जांच में मौत हृदयाघात से बताई जा रही है। वहीं दोनों ही शवों का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बाला देवी (55) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान ही बाला देवी ने दम तोड़ दिया। बाला देवी हनुमान ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बतौर जेबीटी शिक्षिका तैनात थी। उसकी दो बेटी शादीशुदा हैं जबकि एक बेटा अविवाहित है। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि शव का वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ वीरवार शाम को हांसी रोड पर चौ. बंसीलाल आवास के समीप घर से भ्रमण के लिए निकले बुजुर्ग को बेसुध हालत में पड़ा हुआ देखा तो डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस बेसुध हालत में बुजुर्ग को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की पहचान तोशाम तहसील के नायब तहसीलदार अशोक साखला के पिता होशियार सिंह के रूप में हुई है। होशियार सिंह (69) रोजाना की तरह घर से भ्रमण के लिए निकले थे, लेकिन घर लौटते वक्त उन्हें अचानक बेसुध हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग की मौत हृदयाघात से होने का अंदेशा है। फिलहाल शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरहम ठंड में रखे बचाव, जरूरत नहीं होने पर सुबह शाम नहीं निकले बाहर
बेरहम ठंड को लेकर जिला प्रशासन भी एडवाइजरी जारी कर चुका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य का कहना है कि इस समय न्यूनतम तापमान बहुत नीचे जा रहा है। जो हृदयघात रोगियों के साथ-साथ बुजुर्गाें और छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हैं। जो लोग नियमित भ्रमण करते हैं वे धूप खिलने पर दोपहर के समय ही भ्रमण करें, सुबह-शाम भ्रमण पर न जाएं। खान पान का भी खास ध्यान रखें। ठंडी चीजों के साथ-साथ ठंडे पानी के सेवन से भी बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed