फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   World Rabies Day: Dogs and monkeys are becoming a disaster, more than 300 patients are reaching hospitals every month

विश्व रेबीज दिवस: कुत्ते व बंदर बन रहे आफत, हर माह 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
World Rabies Day: Dogs and monkeys are becoming a disaster, more than 300 patients are reaching hospitals every month
भिवानी। गर्मी और मानसून के मौसम में सबसे अधिक आफत कुत्ते व बंदर बन रहे है। इनके काटने से हर माह 300 से अधिक मरीज जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रेबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए विभाग ने ओपीडी में कमरा नंबर 22 को इंजेक्शन कक्ष बनाया हुआ है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल के अलावा कई मरीज निजी अस्पतालों व क्लीनिक में इंजेक्शन लगवाने पहुंचे रहे है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुत्ता, बिल्ली, चूहा, ऊंट, भैंस, गाय, घोड़ा, गधा, बंदर के अलावा मनुष्य के काटने पर रेबीज का टीका लगाया जाता है। इन जानवरों के काटने पर व्यक्ति को 14 इंजेक्शन लगाए जाते थे। ये इंजेक्शन पेट में लगाए जाते थे। अब केवल पांच टीके बाजू में लगाए जाते हैं। दोनों बाजू पर 1-1 एमएल दवा का टीका लगाया जाएगा। जानवर के काटने पर पहले टीके के बाद तीसरे दिन, सातवें दिन, 14वें दिन, 28वें दिन दोनों बाजू पर टीका लगाया जाएगा। नागरिक अस्पताल में बीपीएल, आयुष्मान कार्ड धारकों को यह इंजेक्शन निशुल्क लगाए जाते हैं। बाकी लोगों को हर बार टीका लगवाने के लिए 100 रुपये अदा करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

-----------
रेबीज एक खतरनाक बीमारी है। ऐसे में अगर किसी को कुत्ता, बंदर या अन्य कोई जानवर काट ले तो उससे बचाव के लिए रेबीज का इंजेक्शन अवश्य लगवा लें। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इसके लिए अलग से इंजेक्शन कक्ष बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed