{"_id":"673cd34c34c513e21308309a","slug":"workshop-at-government-womens-college-tosham-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125959-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला सशक्तीकरण पर राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम में कार्यशाला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला सशक्तीकरण पर राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम में कार्यशाला आज
Tue, 19 Nov 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए शक्ति अभियान के तहत बुधवार को चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यशाला करवाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार करेंगे।
एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी की ओर से तोशाम क्षेत्र में बाजरे की अत्यधिक पैदावार के मद्देनजर यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाने की योजना है। मंत्री के इन प्रयासों के तहत हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा बुधवार को चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों के साथ जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी वर्कर, हरियाणा आजीविका मिशन से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं आदि विभिन्न विभाग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण मुहैया करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए ऑटो रिक्शा, टैक्सी, सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोकॉपी की दुकान, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, हैंडलूम, बैग बनाना, कैंटीन सर्विस इत्यादि का अपना काम शुरू कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि स्वरोजगार के लिए निगम द्वारा महिलाओं को बैंकों से ऋण मुहैया करवाया जा रहा है। इसका महिलाएं लाभ उठा सकती हैं और अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं। जिला प्रबंधक ने बताया कि तोशाम में आयोजित कार्यशाला में हरियाणा महिला विकास निगम की प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार महिलाओं को विस्तृत जानकारी देंगी।