फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work on most of the bar's promises could not be completed

Bhiwani News: बार के अधिकांश वादों पर नहीं हो पाया काम पूरा

Sat, 07 Dec 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Work on most of the bar's promises could not be completed
भिवानी। दिसंबर में भिवानी जिला बार का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में बार चुनावों के लिए अभी से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि बार चुनावों में अधिकांश बड़े वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं, जिनमें उपभोक्ता फोरम को जिला न्यायालय परिसर में स्थापित कराना, नए चैंबर्स का निर्माण व अलग से पार्किंग सुविधा मुहैया कराना शामिल है।
विज्ञापन

वहीं बार का कार्यकाल एक साल के बजाए दो साल तक कराए जाने का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जिस पर 12 दिसंबर को सुनवाई भी होनी है। ऐसे में दिसंबर के बाद भी बार चुनावों के लटकने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिला बार में 2850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, इसमें से अधिकांश युवा अधिवक्ता भी जुड़े हैं। ऐसे में न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है। बार चुनावी एजेंडे में भी इन मांगों को मुखर किया गया था। लेकिन ये मांग अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। हालांकि बार की तरफ से इनके संबंध में जरूरी प्रक्रियाएं भी अपनाई गईं। मगर इन्हें अभी तक लंबित ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में भिवानी बार का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए चुनाव के लिए भी अधिवक्ताओं के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बार चुनावी मैदान में कौन-कौन कूदेगा, किन नए चेहरों के आने की उम्मीद बनेगी, इस पर अब चर्चा तेज हो गई है। हालांकि पिछले चार सालों से एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ही बार चुनाव में विजेता बनते आ रहे हैं।

भिवानी बार चुनाव का कार्यकाल दो साल तक बढ़ाए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जिस पर 12 दिसंबर को सुनवाई होनी है। इसके अलावा भिवानी बार में बड़ी मांग और मुद्दों को लेकर मेरी तरफ से पूरा प्रयास किया गया है। नए चैंबर्स निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी सेशन जज की तरफ से पत्र लिखा जा चुका है। जबकि उपभोक्ता फोरम कार्यालय को भी जिला न्यायालय परिसर में लाने की पुरजोर कोशिश चल रही है।
- एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article