फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women's death, blame of murder on husband and brother-in-law

फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Fri, 02 Jul 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
women's death, blame of murder on husband and brother-in-law
भिवानी। शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पर पति और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।
विज्ञापन

जिला कैथल के गांव सीवन निवासी शेखर ने बताया कि उसकी छोटी बहन 32 वर्षीय कृष्णा की शादी वर्ष 2012 में करनाल जिला निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद ही उसके पति ने दहेज की मांग की थी। इनको लेकर उनकी अनबन हो गई थी। उसके बाद रवि उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगा। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। करीब छह माह पहले रवि उसकी बहन और उसकी सास के साथ भिवानी शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र में रह रहा था। चार-पांच दिन से उनका लगातार झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे रवि ने उसे फोन पर बताया कि उसकी बहन ने फंदा लगा लिया है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। परिजन बुधवार देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने उसके पति और देवर पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम और एफएसएल टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतका के भाई के बयान पर उसके पति रवि और परिवार में रिश्तेदार में देवर पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से ही रहा झगड़ा
मृतका के भाई शेखर ने बताया कि उसके जीजा रवि ने शुरू में ही गाड़ी की मांग की थी। इस दौरान भी उनकी अनबन हो गई थी। जिसके बाद वह अक्सर उसकी बहन को परेशान रखने लगा। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी बहन के साथ मारपीट की जाने लगी। उसकी बहन ने जब उन्हें मामले की जानकारी दी तो उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मिलकर सुलह भी करवाई। मगर उनकी मांग लगातार बढ़ती गई। उसने उससे पहले 50 हजार रुपये फिर 15 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया है। साथ ही करीब दो माह पहले उसकी बहन के सोने के गहने भी बेचने का आरोप लगाया है।
दो मासूमों से छीन गई मां की ममता
मृतक महिला दो बच्चों आठ वर्षीय सूर्या और छह वर्षीय बेटी दिव्या की मां थी। पारिवारिक कलह ने इन दो मासूसों से मां की ममता छीन ली। कृष्णा भी अपने भाई शेखर की इकलौती बहन थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इस घटना ने दो परिवारों से खुशियां छीन ली।
बोर्ड द्वारा करवाया पोस्टमार्टम
परिजनों ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए है। ऐसे में अस्पताल में भी परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। जिसके बाद परिजनों ने इस संबंध में केस हत्या का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने चिकित्सकों की विशेष टीम के माध्यम से बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज
कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी मृतका कृष्णा के भाई शेखर के बयान पर उसके पति रवि और देवर के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज किया है। वीरवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एफएसएल टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- पवन कुमार, प्रभारी, औद्योगिक पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed