फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women die, posinig, police case file

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 31 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
women die, posinig, police case file
महिला की मौत के बाद विलाप करते अस्पताल पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी/बहल। कस्बा बहल में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अस्पताल में दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक भी हुई। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक जिले के गांव कलानौर निवासी अंकित ने बताया कि उसकी बहन 24 वर्षीय नारायणी देवी की शादी करीब चार साल पहले कस्बा बहल निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर पिला दिया। जिसके कारण शनिवार देर रात करीब एक बजे जिला सामान्य अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने इस संबंध में मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी महिला एचसी राजवंती जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद रविवार दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पारिवारिक कलह ने छीनी दो बच्चों से मां की ममता
कलानौर वासी अंकित ने बताया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग तंग करते थे। जिसके कारण परिवार में कलह का माहौल रहता था। चार साल पहले ही नारायणी और मनोज शादी के बंधन में बंधे थे। उसकी बहन के दो बच्चे तीन वर्षीय बेटा कुनाल और बेटी तीन महीने की थी। मनोज भी राजमिस्त्री का काम करता है। पारिवारिक कलह के कारण दो मासूमों से मां की ममता छिन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दोनों पक्षों में हुई तीखी नोक-झोंक
मृतक महिला के मायके से खासी संख्या में लोग सामान्य अस्पताल पहुंचे। उसके ससुराल पक्ष से भी काफी लोग आए हुए थे। महिला के शव को जब परिजनों को दिखाया गया तो परिजन भावुक हो गए और उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाने लगे। उसके पति मनोज भी रोते हुए जहर देने की बात को नकारता रहा। उसने कहा कि उसके पेट में दर्द हो गया था। उसे बहल के एक प्राइवेट अस्पताल और सिविल अस्पताल में भी लेकर आए थे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया है। इसको लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक भी हुई।

महिला के पति सहित चार पर केस दर्ज
मृतक महिला के भाई अंकित के बयान पर उसके पति मनोज, देवर आनंद, ससुर राजकुमार व सास रामरति पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
वर्जन-
शनिवार देर रात को कस्बा बहल निवासी नारायणी की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की है। मृतक महिला के भाई के बयान पर उसके पति सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- महिला एचसी राजवंती, जांच अधिकारी, बहल पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed