{"_id":"6aacacfc017355961507992b","slug":"firing-at-singer-diler-kharkiya-range-rover-singer-narrowly-escapes-bhiwani-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग: बाल-बाल बचे गायक, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर चार बदमाशों ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग: बाल-बाल बचे गायक, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर चार बदमाशों ने ली जिम्मेदारी
Fri, 18 Sep 2026 08:46 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: Nivedita
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:46 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चार लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम लिखे गए हैं। पोस्ट में कॉल का जवाब नहीं देने पर छाती में गोली मारने की बात कही गई है।
विज्ञापन
दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणवी सिंगर, एक्टर और मॉडल दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग की घटना में दिलेर खरकिया बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें चार लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम लिखे गए हैं। पोस्ट में कॉल का जवाब नहीं देने पर छाती में गोली मारने की बात कही गई है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्ट किसने और किस उद्देश्य से डाली है।
विज्ञापन
दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को भिवानी के गांव खरक में प्रसिद्ध रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया के घर हुआ था। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने महज नौ वर्ष की उम्र में रागनी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। वर्ष 2018 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उनके चर्चित गानों में ‘लीलो चमन’, ‘मोटो’, ‘जूती काली’, ‘हाई कोर्ट’, ‘कबूतरी’ और ‘आलू मटर’ शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन