फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman hanging, die, police case file

जहां बेटे ने लगाया था फंदा, वहीं फंदे पर लटका मिला मां का शव

Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
woman hanging, die, police case file
भिवानी। आठ फरवरी को सीए की परीक्षा में फेल होने से आहत 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाया था। उसी जगह बुधवार शाम को उसकी माता ने भी फंदा लगा लिया। परिजनों के अनुसार, बेटे की मौत से महिला काफी तनाव में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रखवाया गया है। वहीं महिला की मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आठ फरवरी की देर शाम परीक्षा में फेल होने पर अशोका रोडवासी 21 वर्षीय आशीष ने फंदा लगा लिया था। आशीष के पिता मनोज ईंट भट्ठा संचालक है। आशीष कुमार सीए की तैयारी कर रहा था। उसी दिन उसका परिणाम आया था, जिसमें वह फेल हो गया था। आहत होकर उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन

उसकी मौत के बाद से ही उसकी माता 39 वर्षीय सुनीता परेशान रहती थी। वह घर के नीचे ही बुटिक चलाती थी। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह बुटिक से ऊपर गई और आशीष वाली जगह पर ही फंदा लगा लिया। बुटिक में नीचे कारीगर काम कर रहे थे। जब ऊपर जाकर देखा तो महिला फंदे पर लटकी थी। सूचना अन्य परिजनों और मनोज को दी गई। महिला को तुरंत सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला की मौत की सूचना मिली है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- एसआई सुरेश कुमार, इंचार्ज बीटीएम चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed