फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman found hanging

Bhiwani News: फंदे पर लटकी मिली महिला

Fri, 16 May 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
woman found hanging
भिवानी। करीब छह साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। इसलिए मृतका की मां ने दामाद पर 80 लाख रुपये देने का दबाव बनाने के लिए उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना निवासी अनीता तंवर ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा और बेटी थी। उनका बेटा पंकज चंडीगढ़ में रहता है। उनके पति सतबीर सिंह बेटे के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं। उनकी बेटी प्रिया ने 22 जुलाई 2019 को पटेलनगर निवासी मंदीप से प्रेम विवाह किया था। वह उनकी बेटी को घर से रुपये लाने के लिए मजबूर करता था। इसलिए उन्होंने कई बार बेटी के पास रुपये भेजे।
विज्ञापन

इसके बावजूद मंदीप उसकी बेटी को तंग करता था। अप्रैल में उसने 80 लाख रुपये की मांग रखी थी। उन्होंने 14 मई की दोपहर बेटी से फोन पर बात की थी। तब उसने बताया कि मंदीप रुपये के लिए दबाव बना रहा था। इसके बावजूद बुधवार शाम पौने पांच बजे उनके दामाद का फोन आया कि प्रिया कुछ बोल नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर वे चंडीगढ़ पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी मर चुकी थी। उसके गले पर फंदे के निशान थे। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी मनदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed