फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman crushed to death by truck rammed into no entry zone

नो एंट्री जोन में घूसे ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by truck rammed into no entry zone
सड़क हादसे के बाद बीच सड़क खड़ा ट्रक और साथ में एंबुलेंस से घायलों को ले जाते परिजन। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चिड़ियाघर मोड़ के पास शाम करीब सात बजे नो एंट्री जोन में घुसे एक ट्रक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। ट्रक महिला को कुचलते हुए निकल गया जबकि उसका पति दोनों साइड के पहियों के बीच आने के कारण बच गया। उसे भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को आपातकालीन विभाग पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी 55 वर्षीय रामस्वरूप अपनी 50 वर्षीय पत्नी सल्लो और बेटे खिलाड़ी राम प्रजापति के साथ रोहतक गेट क्षेत्र से मजदूरी का काम कर वापस राजीव कॉलोनी स्थित अपने किराये के कमरे पर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे रामस्वरूप अपनी पत्नी सल्लो को पीछे बैठाकर घर की तरफ जा रहा था, जबकि उसका बेटा उसके पीछे-पीछे आ रहा था। इसी दौरान चिड़ियाघर के समीप नो एंट्री में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने के बाद साइकिल पर पीछे बैठी सल्लो टायर के नीचे कुचली गई, जबकि रामस्वरूप दोनों टायरों के बीच में आने की वजह से बच गया, उसे भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ीराम प्रजापति ने बताया कि उसके माता-पिता के साथ पिछले काफी अर्से से यहां मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर कर रहे थे। उसकी एक बहन भी है, जो शादीशुदा है। तीनों ही मजदूरी के काम से वापस घर लौट रहे थे कि इसी दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन भर का साथ, एक हादसे ने पड़ गया बुढ़ापे में रामस्वरूप अकेला
सल्लो के साथ रामस्वरूप का जीवन भर का साथ था। मगर एक हादसे ने उसे अकेला कर दिया। दोनों ही पति पत्नी अपने बेटे के साथ मेहनत मजदूरी कर रोजाना की तरह साइकिल से घर लौट रहे थे कि हादसे ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। बुढ़ापे में रामस्वरूप अकेला रह गया। घायल होने के बावजूद उसे बार-बार पत्नी की चिंता सता रही थी। इसलिए उसने अपनी चोटों की कोई परवाह नहीं की और बदहवास सल्लो के बारे में जानने के लिए हर किसी से पूछ रहा था।
सड़क पर दूर तक बिखरे से मास के टुकड़े -
हादसा इतना भयंकर था कि सल्लो ट्रक से कुचले जाने के बाद उसके शरीर के मास के टुकड़े सड़क पर काफी दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी।
पहले भी चिड़ियाघर मोड़ पर हो चुके है अनेक हादसे -
चिड़ियाघर मोड़ पर यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी यहां अनेक हादसे हो चुके हैं। काफी लोग अपनी जान भी गवां चुके है और अधिकतर लोग चोटिल हो चुके हैं। यहां व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तो रहते हैं मगर हैवी व्हीकल की एंट्री रोकने और हादसे रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।
हैवी व्हीकल की एंट्री पर रोक, फिर भी हो रही बेरोक एंट्री -
शहर में वैसे तो सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद दिनभर शहर की अंदरूनी सड़कों खासकर बस स्टैंड से रोहतक गेट, महम गेट, हांसी गेट, घंटाघर चौक, दिनोद गेट, हांसी रोड पर भारी वाहन बेरोक-टोक गुजर रहे हैं। जबकि अब तो निनान के पास वाला बाइपास भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा मिनी बाइपास भी है। मिनी बाइपास को ही बढ़ाकर इंडस्ट्रीज एरिया से महम रोड में मिलाया गया है।

वर्जन
शहर में हैवी व्हीकल की एंट्री पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक रोक है। अगर शहर की अंदरूनी सड़कों पर हैवी व्हीकल चल रहे हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर विक्रांत, एसएचओ, ट्रैफिक थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed