फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman councillor's son slaps city council employee

Bhiwani News: महिला पार्षद के बेटे ने जड़ा नगर परिषद कर्मचारी को थप्पड़, गुस्साए कर्मचारियों ने काम छोड़ बाहर दिया धरना

Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Woman councillor's son slaps city council employee
भिवानी। एक महिला पार्षद के बेटे ने नगर परिषद कर्मचारी को सोमवार को थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार सुबह नगर परिषद कर्मचारियों ने काम छोड़कर नगर परिषद के गेट पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने महिला पार्षद के बेटे पर प्रॉपर्टी आईडी का काम देख रहे कर्मचारी को थप्पड़ जड़कर दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कर्मचारियों के काम छोड़कर हड़ताल की वजह से अपने कार्यों के लिए आए लोग भी दिनभर भटकते रहे।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद के बेटे ने प्रॉपर्टी आईडी की सीट पर बैठकर काम देख रहे संदीप नामक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर सोमवार को कार्यालय में भी काफी हंगामा हुआ और बात चेयरपर्सन प्रतिनिधि व अन्य पार्षदों तक भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात से गुस्साए नगर परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार को काम छोड़कर मुख्य गेट पर बैठकर धरना दिया और नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। नगर परिषद कर्मचारी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। इस वजह से मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में कामकाज भी पूरी तरह से ठप रहा। वहीं अपने कार्यों के लिए नगर परिषद कार्यालय आने वाले लोग भी भटकते रहे।

नगर परिषद कार्यालय में ये कार्य रहे प्रभावित
नगर परिषद कार्यालय में रोजाना ढाई सौ के लगभग लोग अपने विभिन्न काम के लिए आते हैं। लेकिन कर्मचारियों के धरने के कारण मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आमजन के कोई कार्य नहीं हुए। कर्मचारी धरने पर होने के कारण मंगलवार को प्रॉपर्टी आइडी, भवन नक्शा पास करवाना, हाउस टैक्स जमा करवाना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, डोमिसाइल फाइल पर साइन करवाना, बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए लोग दिनभर हाथों में फाइलें लेकर घूमते रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुझे मेरे बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए मैं मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आया था। लेकिन नगर परिषद कर्मचारी धरने पर होने के कारण मुझे बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।

- शनि, तिगड़ाना निवासी।

मुझे जब इस बात का पता लगा तो मैं खुद वहां पहुंचा और कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें वापस काम पर लौटा दिया। सभी पार्षद और कर्मचारी एक परिवार की तरह हैं, सभी के बीच बेहतर तालमेल रहेगा तभी पूरे शहर का विकास हो पाएगा। कर्मचारियों के बीच जो भी गलतफहमी थी उसे दूर करा दिया है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed