फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman accused of supplying heroin arrested

Bhiwani News: हेरोइन सप्लाई करने की आरोपी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of supplying heroin arrested
भिवानी। सीआईए प्रथम ने 13.28 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में महिला सप्लायर ज्योति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इससे पहले 29 सितंबर को बवानीखेड़ा से भिवानी की तरफ बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे आरोपी शिवम व मानव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

नया बाजार भिवानी निवासी शिवम व मानव के कब्जे से पुलिस ने 13.28 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि उन्हें हेरोइन बवानीखेड़ा क्षेत्र से ज्योति के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन

मामले में सीआईए प्रथम के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने पुराना बस स्टैंड, रोहतक निवासी ज्योति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ज्योति ने बताया कि उसने मानव व शिवम को बवानीखेड़ा क्षेत्र से हेरोइन उपलब्ध कराने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले में महिला आरोपी की भूमिका और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी महिला को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed