फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20-year-old youth from Jodhpur dies after falling from a train near Jerpur station.

Bhiwani News: जेरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर जोधपुर के 20 वर्षीय युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
20-year-old youth from Jodhpur dies after falling from a train near Jerpur station.
भिवानी। जेरपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ट्रेन से गिरने से करीब 20 वर्षीय अनिल निवासी गांव रानिसर जिला जोधपुर राजस्थान की मौत हो गई। लोहारू जीआरपी ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जेरपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना लोहारू जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया। शनिवार को मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजबाला कर रही हैं। पुलिस ने मृतक के पिता माला राम के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अनिल दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। वह परीक्षा देने के लिए जयपुर गया हुआ था। उसके पिता माला राम ट्रक चालक हैं। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed