{"_id":"6ac15c2fc9812c88b50f9ce9","slug":"private-procurement-of-pearl-millet-begins-at-dhigawa-mandi-234-quintals-purchased-on-the-first-day-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158088-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ढिगावा मंडी में बाजरे की निजी खरीद शुरू, पहले दिन 234 क्विंटल खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ढिगावा मंडी में बाजरे की निजी खरीद शुरू, पहले दिन 234 क्विंटल खरीदा
विज्ञापन
ढिगावामंडी में निरीक्षण करते एसडीएम मनोज दलाल।
ढिगावामंडी। लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने शनिवार को ढिगावा अनाज मंडी का निरीक्षण कर बाजरे की निजी खरीद शुरू करवाई। व्यापारियों से बातचीत के बाद पहले दिन 234 क्विंटल बाजरा 2301 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा गया। एसडीएम ने मंडी में चल रही खरीद प्रक्रिया का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान के निर्देश दिए ताकि फसल बेचने में परेशानी न हो। मंडी में तीन दिन में करीब 250 किसानों से 5 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। गांव खरकड़ी के किसान रूगवीर ने बताया कि उनकी खेवट में किसी ने कपास की बुआई नहीं की है। इसके बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड में खेत में कपास की फसल दर्ज है जबकि उन्होंने बाजरा बोया है। उन्होंने रिकॉर्ड में फसल का सही विवरण दर्ज कराने की मांग की।
ढिगावा अनाज मंडी के नजदीकी गांव कारी, श्यामकलान और खोरड़ा के किसानों ने भी यहां बाजरा बेचने की व्यवस्था कराने की मांग की। निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजय नेहरा, सचिव विवेक पंघाल, मंडी सुपरवाइजर अनिल, ऑक्शन रिकॉर्डर सुनील कुमार, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सज्जन जांगड़ा, व्यापारी इंद्र मतानी, रत्न और पाल मौजूद रहे।