फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seema Kaliraman achieved a career-best throw of 59.88 meters at the Asian Games.

Bhiwani News: एशियन गेम्स में सीमा कालीरमण ने लगाया कॅरिअर का बेस्ट 59.88 मीटर थ्रो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Seema Kaliraman achieved a career-best throw of 59.88 meters at the Asian Games.
सीमा कालीरमण
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की शोधार्थी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा कालीरमण ने एशियन गेम्स में 59.88 मीटर का थ्रो लगाकर कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए सीमा ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि सीमा का 59.88 मीटर का थ्रो किसी भी प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 58.65 मीटर का थ्रो लगाया था। बारिश के कारण मैदान की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही। इसके बावजूद सीमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि मौसम अनुकूल रहता तो सीमा का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था। कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि सीमा ने मेहनत और लगन से सीबीएलयू के साथ हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सीमा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा चरखी गांव के एक साधारण परिवार की बेटी और दिनोद गांव की बहू हैं। उनकी मेहनत और लगन लगातार रंग ला रही है। विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed