फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   With the gang rape of women in Dharamsala

धर्मशाला में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 31 Oct 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 31 Oct 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
With the gang rape of women in Dharamsala

शहर के बीचो-बीच एक धर्मशाला में अपने भाई के साथ ठहरी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई को कमरे में बंद कर चौकीदार की सहायता से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक अन्य गांव में एक महिला से दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में करीब 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी गांव में दुकान है और दुकान के लिए सामान लेने भिवानी आई थी। बाजार में समय अधिक लगने के कारण उसने अपने भाई को भी फोन कर बुला लिया। बुधवार को देर सायं सात बजने और सामान अधिक होने के कारण वह अपने भाई के साथ सामान्य अस्पताल के पास एक धर्मशाला में किराये पर कमरा लेकर ठहर गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि रात को चौकीदार ने उसका दरवाजा खटखटाया। उसने नहीं खोला। दो-तीन बार खटखटाने के बाद उसे लगा कि कोई जरूरी काम होगा, जिस पर उसने दरवाजा खोला। इसी दौरान दो और युवक कमरे में घुस आए। जबरन उसे उठाकर दूसरे कमरे में ले गए। बचाव करने आए उसके भाई को कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया गया। सुबह युवक भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने शहर थाने में पहुंचकर आपबीती बताई। महिला ने बताया कि चौकीदार दरवाजा नहीं खटखटाता तो वह दरवाजा नहीं खोलती। मामले में सिटी थाना से एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी युवक भी होटल में ठहरे हुए थे। दोनों युवकों और चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अपहरण कर किया दुष्कर्म
दुष्कर्म का दूसरा मामला जिले के एक गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में पड़ोस के ही एक गांव की करीब 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह मजदूरी के लिए भिवानी जाती है। 27 अक्तूबर को वह एक ऑटो में घर लौटने के लिए बैठी। ऑटो चालक उसे गांव के मार्ग पर ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।


उसने घर में आकर अपने पति को सारी बात बताई। बुधवार को उसे पता लगा कि युवक कौंट का रहने वाला है। मामले को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ और बुधवार सायं पंचायत भी हुई। मामले में सदर थाना प्रभारी लीलाराम ने बताया कि महिला की शिकायत पर कौंट गांव वासी ऑटो चालक सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed