फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   With new hopes, Bhiwani will fly to greater heights on the wings of development.

Bhiwani News: नई उम्मीदों के साथ विकास के पंख लगा ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगी भिवानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
With new hopes, Bhiwani will fly to greater heights on the wings of development.
भिवानी। हरियाणा के गठन के 57 सालों में 51 साल की हो चुकी भिवानी भी निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। भिवानी में करोड़ों की विकास परियोजनाएं चल रही हैं, वहीं अब भिवानी नई उम्मीदों के साथ विकास के पंख लगा ऊंचाइयों तक उड़ान भरने की तैयारी में भी है। भिवानी जिले में 2024 तक कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात लोगों को मिल जाएंगी और कई नई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी विकास का काम भिवानी में शुरू होगा। इसके लिए खाका तैयार होने लगा है।
विज्ञापन

भिवानी में 100 करोड़ की सिंचाई, 70 करोड़ की शहरी सीवरेज और पानी, 25 करोड़ की शहरी सड़कें, 250 करोड़ का मेडिकल कॉलेज परियोजना पर 2024 में काम हो जाएगा। इसी के साथ शहर के रोहतक रोड सेक्टर 31 में नया औद्योगिक नगर का सपना भी साकार होगा। वहीं लघु सचिवालय के 40 करोड़ से नया खंड और शिक्षा बोर्ड का 80 करोड़ से अटल सभागार बनकर तैयार होगा। करीब चार करोड़ के बजट से शहर के पार्काें की सूरत भी बदलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा गठन के बाद से ही भिवानी में हर साल नए बदलाव का पड़ाव तय कर निरंतर आगे बढ़ा है। भिवानी से अलग होकर चरखी दादरी नया जिला बन गया। मगर भिवानी में सात खंडों में विकास का चक्र निरंतर जारी रहा। जिले में अगर बड़ी परियोजनाओं की बात करें तो मेडिकल कॉलेज, लघु सचिवालय का नया खंड, तीन नए रेलवे ओवरब्रिज बन रहे हैं। शहरी दायरे की समुचित पेयजल और सीवरेज सिस्टम को और अधिक मजबूत करने के लिए करीब 70 करोड़ के बजट से योजना का खाका भी तैयार हुआ है। जिस पर जल्द ही सरकार से बजट मंजूरी के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भिवानी के 250 करोड़ से बन रहे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भी अप्रैल 2024 में आरंभ कर दी जाएगी। शहर के करीब छह से आठ मुख्य पार्काें में चार करोड़ के बजट से मूलभूत व्यवस्थाओं के साथ उनका सुंदरीकरण होगा। करीब 40 करोड़ के बजट से शहर के अंदर चार किमी दायरे में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सड़क निर्माण का काम भी जल्द पूरा होगा। शहर के अंदर करीब 25 करोड़ के बजट से सड़कों का सुधारीकरण जल्द किया जाएगा। 70 करोड़ से लोहारू रोड का 52 साल पुराना पुल भी तोड़कर नया निर्माण शुरू हो जाएगा।
--------

ऑटो मार्केट और देवीलाल चौक सहित रेडक्रॉस के सामने पंचायती पाॅकेट का प्लेटफार्म बनेगा
शहर के अंदर ऑटो मार्केट के साथ-साथ दादरी रोड देवीलाल चौक के समीप मार्केट का प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। इसी के साथ रेडक्रॉस भवन कार्यालय के सामने मार्केट के पंचायती पॉकेट का प्लेटफार्म भी बनेगा। इस पर करीब दो करोड़ 70 लाख का बजट खर्च होगा।
----


भिवानी में बनेगा औद्योगिक नगर
भिवानी में पिछले काफी अर्से से नया औद्योगिक नगर बनाने का प्रयास हो रहा है। रोहतक रोड के सेक्टर 31 में औद्योगिक नगर की भूमि का अधिग्रहण भी हो चुका है। करीब ढाई सौ एकड़ में औद्योगिक नगर और करीब 50 एकड़ में ट्रांसपोर्टर नगर स्थापित किए जाने की योजना है। मगर अब इस योजना को फिर से सिरे चढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। नए औद्योगिक सेक्टर में नई औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए सरकारी रेट पर प्लाॅट आवंटित किए जाएंगे। जिससे भिवानी में नए उद्योगों का रास्ता खुलेगा। सेक्टर 21 और 23 में करीब ढाई सौ से तीन सौ लघु उद्योग चल रहे हैं।

--------
भिवानी में कई बड़ी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसी के साथ शहर को नया औद्योगिक सेक्टर दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जा रही है। जबकि शहर में आने वाले एक साल के अंदर करीब ढाई सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जाएंगे। इनका खाका संबंधित विभागों द्वारा तैयार किया जा चुका है। हमारा प्रयास स्वच्छ और विकसित भिवानी बनाना है।
-घनश्याम सर्राफ पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed