फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   With better results, the students' bat and bat, the record also improved

Haryana Board 12th Result: हर श्रेणी के परीक्षा परिणाम में हुआ सुधार, 87.08 फीसदी रिजल्ट से परीक्षार्थियों की बल्ले-बल्ले

Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
सार

बोर्ड के मुताबिक 12वीं कक्षा का परिणाम पिछले पांच साल से लगातार सुधरता जा रहा है। वाणिज्य संकाय में इस बार 92.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि वर्ष 2020 में 89.43 फीसदी ही पास हुए थे।

विज्ञापन
With better results, the students' bat and bat, the record also improved
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.08 फीसदी रहा है, जो बोर्ड के इतिहास में अब तक का सबसे शानदार परीक्षा परिणाम है। कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के अलावा सभी श्रेणियों के परीक्षा परिणाम में काफी सुधार हुआ है। बेहतर परिणाम से परीक्षार्थियों की बल्ले-बल्ले है।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक 12वीं कक्षा का परिणाम पिछले पांच साल से लगातार सुधरता जा रहा है। वाणिज्य संकाय में इस बार 92.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि वर्ष 2020 में 89.43 फीसदी ही पास हुए थे। कला संकाय की बात की जाए तो इस बार 86.61 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 2020 में 78.08 फीसदी ही पास हुए थे। वहीं, विज्ञान संकाय में इस बार 85.84 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन


किसमें कितना सुधार (प्रतिशत में)
संकाय             2022    2020      2019    2018

कला               86.61   78.08       77.1    62.03
वाणिज्य         92.52   89.43      76.85   65.79
विज्ञान           85.84   82.55      66.10   67.38

प्राइवेट स्कूलों से पिछड़े सरकारी स्कूल (प्रतिशत में)
स्कूल            2022    2020      2019     2018

सरकारी         85.46   79.78     76.39     63.62
निजी स्कूल     89.72    80.97     72.61     64.06

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बढ़े आगे (प्रतिशत में)
क्षेत्र             2022    2020      2019      2018

शहरी क्षेत्र      85.96   82.28     71.83     66.92
ग्रामीण क्षेत्र     87.71   79.14     75.14     64.75

वर्ग वार परिणाम (प्रतिशत में)
वर्ग             2022    2020      2019      2018

जनरल        89.46   82.04     75.37      66.57
ओबीसी       86.84   81.09     75.07      64.04
एससी         83.81   76.20     71.63      57.43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed