फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will first test the candidate in Devrala and then vote

देवराला में सरपंच के सामने होंगी कई बड़ी चुनौति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Will first test the candidate in Devrala and then vote
कैरू। गांव देवराला में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में कई दावेदार उतरे हैं। इन दावेदारों के बीच कांटे का संघर्ष होना तय है। इस गांव के वोटर भी पहले प्रत्याशियों को परखेंगे फिर मतदान करने का मूड बनाएंगे। गांव के लोगों को आईटीआई के साथ ही अस्पताल में सुविधाओं के बढ़ाने की दरकार है। पिछली योजना में यहां सरपंची सामान्य वर्ग के लिए थी। अबकी बार बीसी-ए वर्ग का सरपंच बनेगा।
विज्ञापन

ये हैं गांव में बड़े मुद्दे
गांव के सेठ सोहनलाल सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। न चिकित्सक न सफाई कर्मी। ये अस्पताल मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो के समय का है। वहीं, आईटीआई का भवन भी खस्ताहाल है। बिल्डिंग नहीं बनने से आईटीआई दो ट्रेड से आगे नहीं बढ़ रही है। गांव में वाल्मीकि समाज के लिए चौपाल बनाने की भी बड़ी मांग है।
विज्ञापन

कई दावेदारों को हुई निराशा
गांव जब से बसा था, तब से बीसी ए की सरपंची नहीं आई थी। कुछ दावेदारों को उम्मीद थी कि अब की बार भी सामान्य वर्ग या एससी सीट आएगी। सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए कई दावेदार लंबे समय से तैयारी में लगे थे। ऐसे में उनके गांव बीसी-ए वर्ग में शामिल होने से उन्हें काफी निराशा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
80 वर्ष का चुका हूं्, लेकिन बीसी ए का सरपंच अब पहली बार देखूंगा। समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। उम्मीदवार समाजसेवी, सहनशीलता और गरीब लोगों के हित में काम आने वाले को चुना जाएगा।
- मातुराम पायल, 80 वर्षीय मतदाता।
--
पहले सामान्य व एससी वर्ग के प्रत्याशी सरपंच बनते थे और बीसी ए समाज के लोग उसके साथ वोट की अपील करने के लिए साथ रहते थे। अब बीसी-ए की सीट आने पर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
- संदीप पोटलिया, पूर्व बीडीसी प्रतिनिधि।
--------------
गांव में विकास कार्य करवाने वाले को सरपंच चुना जाएगा। व्यायामशाला के लंबित काम को पूरा करवाया जाएगा। गली, सड़क व पानी समस्या से निजात दिलाने वाला ही सरपंच बनेगा।

- नरेंद्र लखेरा, मतदाता।
-----------------
कोरोना काल में चुनाव देरी होने से गांव के विकास कामों में अड़चन आती रही है। सरपंच की मोहर व हस्ताक्षर नहीं होने से कैरू बीडीपीओ कार्यालय में जाना पड़ता था। अब समस्या नहीं होगी। अब चुनाव होने से विकास कार्य होंगे।
- सुरेश यादव, मतदाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed