{"_id":"621fae7ddd77b97678720a1b","slug":"will-always-be-ready-for-bhiwani-bar-i-have-a-special-attachment-to-it-justice-jayshree-thakur-bhiwani-news-hsr6256868192","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी बार के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी, भिवानी बार के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी, इससे मेरा विशेष लगाव : न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी बार के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी, भिवानी बार के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी, इससे मेरा विशेष लगाव : न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस जयश्री ठाकुर को सम्मानित करते प्रधान सत्य?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी बार एसोसिएशन ने बुधवार को एक कार्यक्रम किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज व भिवानी की इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भिवानी बार से मेरा विशेष लगाव है और यहां के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। उन्होंने भवनों का औचक निरीक्षण किया।
न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर का स्वागत बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया व सचिव संजय तंवर ने स्मृति चिह्न भेंट कर किया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानियां ने भिवानी बार एसोसिएशन की तरफ से न्यायमूर्ति जयश्री के समक्ष मांगें रखीं, जिनमें मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के लिए कॉरिडोर बनान, सेशन कोर्ट के बाहर पार्किंग में इंटरलॉकिंग करवाने व कोर्ट द्वारा लगायी जाने वाली कोस्ट को डीएलएसए के बजाय भिवानी बार के वेलफेयर फंड में जमा करवाने की इजाजत दिए जाने की मांग की। इसके अलावा पीएलए और कंज्यूमर कोर्ट में चेयरमैन व मेंबर के पदों को भरे जाने की भी मांग रखी गई। प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि कंज्यूमर कोर्ट शुरू होने से जो लंबित मुकदमे हैं, उनका फैसला जल्द हो सके। न्यायमूर्ति जयश्री ने कुछ मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करने की हामी भरी व बाकी की मांगों को लेकर चंडीगढ़ जाने के बाद लागू करने की उन्होंने बात कही। इस दौरान न्यायमूर्ति जयश्री ने बार परिसर में बनी तीनों बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भिवानी बार एसोसिएशन के वॉशरूम की भी तारीफ की। इस मौके जस्टिस जयश्री के साथ जिला व सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी, एडीजे विवेक नासिर के अलावा सभी न्यायाधीश विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपप्रधान संजय सोनी, मुकेश गुलिया, पवन परमार, संजू गुजरानी, कुलदीप जुई, अरविंद सिंगला, अनिल साहू, कृष्ण मलिक, सुरजीत सैनी, राजेश नागर, सुधीर खनगवाल, जयमल सिंह व महिला अधिवक्ता सावित्री देवी, बबली पवार, मंजू शर्मा, ज्योति शर्मा, मुकेश चौहान उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर ने किया न्यायालय परिसर में पौधरोपण
भिवानी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की जज न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर वार्षिक निरीक्षण के लिए बुधवार को भिवानी पहुंचीं। उन्होंने भिवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेशचंद्र डिमरी ने उकना स्वागत किया। उन्होंने जिले के न्यायिक परिसर का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही कानूनी सहायता के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें, ताकि जरूरतमंद लोग फायदा उठा सकें। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेशचंद्र डिमरी के अलावा सभी न्यायिक अधिकारी व बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद