फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wife dies, husband injured in road accident

Bhiwani News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Sun, 24 Aug 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Wife dies, husband injured in road accident
भिवानी। हांसी रोड पर जी लिट्रा स्कूल के पास शुक्रवार शाम कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लोहारी जाटू निवासी 61 वर्षीय मदन लाल ने बताया कि वह 22 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी संतोष देवी के साथ भिवानी से गांव लौट रहा था। जब वे जी लिट्रा स्कूल के पास पुल से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने दोनों को तुरंत जिला सामान्य अस्पताल भिवानी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पहुंचने पर डॉक्टरों ने संतोष देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि मदन लाल का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed