{"_id":"69ff902f1ce707577d0dd587","slug":"widow-accuses-her-in-laws-of-assault-and-harassment-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150879-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विधवा ने सास-ससुर पर मारपीट और प्रताड़ना के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विधवा ने सास-ससुर पर मारपीट और प्रताड़ना के लगाए आरोप
विज्ञापन
बहल। गांव गोकलपुरा निवासी विधवा महिला सुनील ने अपने सास-ससुर पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति विजय की वर्ष 2012 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ गांव में अलग रह रही है। महिला का आरोप है कि उसके सास-ससुर लंबे समय से उसे बेवजह प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह उसके सास-ससुर ने घर की बिजली और पानी बंद कर दिया।
इसके बाद दोनों घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास ने उसके बाल पकड़कर खींचे जबकि ससुर ने डंडे से हमला किया। महिला के अनुसार शोर सुनकर उसकी दोनों बेटियां और देवर मौके पर पहुंचे तथा उसे छुड़वाया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद सास-ससुर ने उसे घर छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। महिला को उपचार के लिए बहल पीएचसी ले जाया गया जहां से उसे लोहारू और बाद में भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला करीब तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रही।
शिकायत में कहा गया है कि छह मई को थाना बहल में पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ था लेकिन घर लौटने के बाद आरोपियों ने दोबारा धमकियां देनी शुरू कर दीं। महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर उसे और उसके देवर को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।