{"_id":"6618198e1d3be16b6f0c9ced","slug":"while-returning-home-with-girls-wedding-stuff-truck-collided-from-behind-two-elderly-people-died-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-115919-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: लड़की की शादी का सामान लेकर घर लौटते समय ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: लड़की की शादी का सामान लेकर घर लौटते समय ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत
Thu, 11 Apr 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:31 PM IST
सार
सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि जुगबीर के शव का शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जबकि मृतक राजेंद्र का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल मृतक जुगबीर के भाई दिलावर के बयान दर्ज कर इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर कितलाना टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले वीरवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक बुजुर्ग ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं दूसरे मृतक का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में होगा। वहीं इस हादसे के बाद ट्रक चालक को मौके पर ही लोगों ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
सदर पुलिस दिए बयान में गांव कितलाना निवासी दिलावर ने बताया कि उनके परिवार में छाजूराम की पोती की 17 अप्रैल को शादी होनी है। इसी का सामान लेने के लिए ट्रैक्टर पर परिवार के ही आठ लोग भिवानी गए थे। लड़की की शादी का सामान लेकर परिवार के लोग वीरवार को वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
चार लोग आगे ट्रैक्टर पर बैठे थे जबकि चार ट्रैक्टर की ट्राॅली में सामान के साथ बैठे थे। शाम करीब पांच बजे गांव कितलाना टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।
इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर के अंदर सवार जुगबीर (65) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेंद्र (65) को गंभीर हालत में पहले भिवानी और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर में सवार एक ही परिवार के छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें भी अस्पताल में लाया गया।