{"_id":"66bcfcbfb1c7235a530807c4","slug":"when-will-the-people-of-mandhan-get-freedom-from-waterlogging-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121708-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंढाण के लोगों काे कब मिलेगी जलभराव से आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंढाण के लोगों काे कब मिलेगी जलभराव से आजादी
विज्ञापन
गांव मंढ़ाण की फिरनी।
तोशाम। जहां देश स्वतंत्रता की वर्षगांठ बना रहा है। वहीं मंढाण के लोगों को अभी जलभराव की समस्या से आजादी नहीं मिली है। बारिश के सीजन में ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। गांव की फिरनी पर पानी जमा होने से रास्ता बाधित हो जाता है। वहीं गांव के युवा खेल सुविधाओं को तरस रहे हैं।
प्रशासन और सरकार से मंढाण के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत अपने स्तर पर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के प्रयास कर रही है, मगर गांव के युवाओं को खेल सामान की भी दरकार है। गांव के युवा विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं, उनके पास पर्याप्त सामान तक नहीं है। गांव के युवाओं के लिए जिम की सुविधा तक नहीं है।
जोहड़ ओवरफ्लो होने से गांव में जमा हो जाता है पानी
गांव के सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया फिरनी पर पानी जमा रहने की समस्या को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में कई बार लाया जा चुका है। लेकिन अभी समाधान नहीं हो रहा। गांव में बने जोहड़ बरसाती सीजन में पानी ओवरफ्लो हो जाता है। इससे पूरे गांव में पानी जमा हो जाता है। इसके लिए भी प्रशासन से मांग की गई है। गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालकर ही इसका समाधान हो सकता है। प्रशासन से इस संबंध में मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
गांव की फिरनी पर 12 महीने पानी जमा रहने से गांव का मुख्य रास्ता बंद रहता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी समस्या रहती है। पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था होने पर ही इसका समाधान हो सकता है।
- दिलावर सिंह, पूर्व सरपंच।
गांव की फिरनी पर जमा पानी होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। समस्या के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो रहा। जब तक इसका समाधान नहीं होता ग्रामीणों की दिक्कतें दूर नहीं हो सकती हैं।
- धर्मपाल, ग्रामीण।
गांव में युवाओं के लिए खेल का सामान नहीं है। गांव के युवाओं में खेल का जज्बा है। अगर सामान उपलब्ध हो जाए तो युवा खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। खेल विभाग प्रत्येक ग्राम पंचायत को जरूरत के हिसाब से खेल सामान मुहैया कराने का दावा कर रहा है, मगर यहां के युवा खेल सामान और खेल सुविधाओं से महरूम हैं।
- रघुबीर, ग्रामीण।
गांव में बने मुख्य जोहड़ से पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाए। वहीं गोसाई वाले जोहड़ में मोतीपुरा माइनर से पानी डालने की व्यवस्था हो जाए तो पशुओं के लिए पीने के पानी व गंदे पानी की निकासी का समाधान हो सकता है।
- सहीराम, ग्रामीण।