फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When Dial 112 was called for playing DJ, people entered the house and beat up and pelted stones at the dairy owner

Bhiwani News: डीजे बजाने पर बुलाई डायल 112 तो घर में घुसकर की डेयरी संचालक की पिटाई और पथराव

Tue, 06 May 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 May 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
When Dial 112 was called for playing DJ, people entered the house and beat up and pelted stones at the dairy owner
भिवानी। गांव केहरपुरा में कुआं पूजन के कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाने पर डायल 112 बुलाना डेयरी संचालक को महंगा पड़ा। आरोपियों ने डेयरी संचालक के घर में घुसकर मारपीट की और पथराव किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं इस संबंध में जूई कलां पुलिस थाना में पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव केहरपुरा निवासी संजय ने बताया कि उसने खेतों में दूध की डेयरी की हुई है। गत 11 अप्रैल की दोपहर डेढ़ बजे अपने खेतों में बनी डेयरी के अंदर सो रहा था। पड़ोस में प्रदीप के घर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। वहां पर डीजे बज रहा था। शोर ज्यादा होने के कारण उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई थी।
विज्ञापन

डायल 112 की टीम ने डीजे को बंद करा दिया था। थोड़ी देर बाद प्रवेश अपने ट्रैक्टर में साउंड म्यूजिक लगाकर प्रदीप के घर के सामने पहुंचा और उसे बजाने लगा। इसी दौरान उसके साथ गाली गलौज किया। वहीं आरोपियों ने उसके घर के अंदर घुसकर मारपीट की। वहीं घर पर भी पथराव कर दिया। इस वजह से उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं जूई कलां पुलिस थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed