{"_id":"57c2e3714f1c1b602fd4feb1","slug":"weather-rain-water-store-on-road-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 एमएम बारिश फिर लाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 एमएम बारिश फिर लाई आफत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बारिश, बरसात
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश शहरवासियों के लिए फिर से आफत ले आई। करीब ढाई घंटे में ही 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से जलभराव होने पर दुकानदारों और आम लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कई दुकानों में पानी घुस गया। सीवरेज व्यवस्था चरमरा जाने तक देर शाम तक बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई थी।
क्षेत्र में रुक-रुककर हुई बारिश लगातार परेशानी बढ़ा रही है। पिछले दो रोज से उमस भरी गर्मी बनी हुई थी। उमस की मात्रा 79 फीसदी तक पहुंच गई थी जिससे उमस भरी गर्मी लगातार बढ़ रही थी। दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छाई तथा मेघा बरसने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। रुक-रुककर बारिश होती रही। राजस्व विभाग की ओर से 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से मेन बरसाती नालों में उफान आ गया जिससे सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई। कई भागों में सीवरेज बैक मारने से मकानों व दुकानों में बरसाती पानी घुस गया।
मेन रोहतक फव्वारा के चौक समीप कई दुकानों के बाहर भारी मात्रा में पानी का जमाव हो गया। दुकानदार बाल्टियों के जरिए पानी को निकालते देखे गए। इसी प्रकार बस स्टैंड रोड के साथ लगती गलियों में भारी मात्रा में पानी का जमाव हो गया। कई जगह मकानों के बाहर पानी का जमाव हो गया तथा कई भागों में नालियां ओवरफ्लो होने व सीवरेज ठप हो जाने पर पानी घरों में भी घुस गया जिससे लोगों को बेहद कठिनाई झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
यहां के लोग जलभराव से सबसे अधिक परेशान
पुरानी अनाज मंडी, काठमंडी क्षेत्र, बस स्टैंड कार्यशाला, नगर परिषद कार्यालय परिसर,कालेज रोड,दिल्ली रोड, सैनीपुरा, गीता भवन बैक साइड में बरसाती पानी से अधिक परेशानी बढ़ रही है। गांधी नगर स्थित आदर्श स्कूल वाली सड़क पर तो काफी बुरा हाल बना हुआ है। ढाणी रोड, घिकाड़ा रोड व रोहतक रोड के बरसाती नाले ओवरफ्लो बने हुए हैं। इस वजह से कालोनियों का बरसाती पानी नहीं निकल पा रहा है।