फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Weather pleasant due to rain; several routes affected by trees falling during the storm.

Bhiwani News: बारिश से मौसम सुहावना, आंधी से पेड़ गिरने पर कई मार्ग प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Weather pleasant due to rain; several routes affected by trees falling during the storm.
गांव शिमली मोड़ पर सड़क के बीच टूटकर पड़ा पेड़।
कैरू/भिवानी। शहर सहित कैरू, देवराला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। इससे गर्मी और उमस से जूझ रहे निवासियों को राहत मिली है। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के दौरान चली तेज हवाओं के कारण भिवानी-बहल मुख्य मार्ग पर गांव शिमली मोड़ के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन

इससे भारी वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई जबकि छोटे वाहन कच्चे रास्ते से निकल गए। ट्रक चालकों को पेड़ हटने का लंबा इंतजार करना पड़ा। किसानों महीपाल, रामदिया और दयाकिशन ने बताया कि यह बारिश फसलों की बिजाई के लिए अमृत समान है। इससे फसलों की अच्छी वृद्धि और पैदावार होगी जिससे कृषि कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन


तोशाम मोड़ के पास आंधी से बस पर गिरा पेड़
बहल। शुक्रवार दोपहर बाद तेज आंधी के कारण तोशाम मोड़ के पास एक बस पर पेड़ गिर गया। इससे बस में बैठी सवारियां चोटिल हो गईं और बस क्षतिग्रस्त हो गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई जिसके बाद खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर बचाव के लिए दौड़े। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं और सभी सुरक्षित बच गए। बस का आगे का शीशा टूट गया और अगले हिस्से में नुकसान हुआ। चालक को भी चोटें आईं और सवारियों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पेड़ गिरने से बहल-भिवानी रोड कुछ देर के लिए बाधित रहा। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों तक क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 11 जुलाई के बाद कमी आने की संभावना है। हरियाणा राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जबकि दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं में बदलाव से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और वातावरण में नमी में कमी आ सकती है।


फाल्ट से बचाव के लिए काटी जा रही पेड़ों की टहनियां
बिजली निगम शहर में शहरी फीडरों पर बारिश के दौरान फाल्ट से बचाव के लिए तारों के बीच आने वाली टहनियों को हटाने का काम कर रहा है। इसके चलते शहरी फीडरों पर बिजली कट भी लगाए जा रहे हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी में इन बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed